टॉप न्यूज़दुनियादेशमध्य प्रदेश
Trending
ट्रैक्टर-ट्रॉली से तस्करी की जा रही 35 पेटी अवैध शराब जब्त; 1 तस्कर हथियार सहित गिरफ्तार, 3 फरार

ट्रैक्टर-ट्रॉली से तस्करी की जा रही 35 पेटी अवैध शराब जब्त; 1 तस्कर हथियार सहित गिरफ्तार, 3 फरार

मुरैना। मुरैना जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जौरा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक शराब तस्कर को अवैध बंदूक और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 35 पेटी अवैध देशी शराब और तस्करी में इस्तेमाल ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई है, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹9 लाख आंकी गई है।
रात के अंधेरे में अलापुर पुल के पास हुई कार्रवाई 20 अगस्त 2026 को जौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियारों से लैस होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध शराब की बड़ी खेप ग्राम चंदपुरा से अलापुर की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही एसडीओपी जौरा श्री नितिन बघेल के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी उनि पंकज यादव के नेतृत्व में टीम ने अलापुर पुल के पास चेकिंग लगा दी।
पुलिस ने जैसे ही संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली (क्रमांक MP06-ZM-3229) को घेराबंदी कर रोका, उसमें सवार तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले, जबकि चालक को पुलिस ने धर दबोचा।
₹9 लाख का मशरूका बरामद ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाशी लेने पर ट्रॉली से 35 पेटी देशी शराब बरामद हुई। वहीं आरोपी चालक के पास से 315 बोर की एक देशी बंदूक और 5 जिंदा कारतूस मिले, जिनके संबंध में वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर निम्नलिखित सामग्री जब्त की:
-
35 पेटी अवैध शराब: कीमत लगभग ₹2,00,000/-
-
315 बोर बंदूक मय 5 कारतूस: कीमत लगभग ₹1,00,000/-
-
ट्रेक्टर-ट्रॉली (MP06-ZM-3229): कीमत लगभग ₹6,00,000/-
4 आरोपियों पर केस दर्ज, फरार तस्करों की तलाश जारी पुलिस ने कार्रवाई के बाद 04 नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना जौरा में अपराध क्रमांक 357/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार तीनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज यादव, उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक प्रवेन्द्र तोमर, आरक्षक गिरजेश, मुकेश, सोनेन्द्र, ईशाव खान और विश्वजीत परमार का विशेष योगदान रहा।




