Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
टॉप न्यूज़

पर्यटन स्थल औरापानी से मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, कोटा पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक को लिया सुरक्षा में

बिलासपुर/कोटा। पर्यटन स्थल औरापानी से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। मामले में विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस सुरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को प्रार्थी अपने भाइयों के साथ मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 10 AJ 6854 से पर्यटन स्थल औरापानी घूमने गया था। शाम को वापस लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चलने पर थाना कोटा में अपराध क्रमांक 669/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण एवं गवाहों के बयान लिए गए। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस सुरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने औरापानी पर्यटन स्थल से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली तथा मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह तथा एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई।

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!