Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
मध्य प्रदेश

कोतमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कॉम्बिंग गश्त के दौरान 9 वारंटी गिरफ्तार

 

अनूपपुर / कोतमा  में अपराधों पर नियंत्रण एवं फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब के निर्देशन में की गई कॉम्बिंग गश्त के दौरान कोतमा पुलिस ने दबिश देकर 9 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतमा रत्नाम्बर शुक्ल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार दिनांक 22/08/2026 को की गई कॉम्बिंग गश्त के दौरान कुल 09 वारंट तामील किए गए, जिसमें 06 स्थाई वारंट और 03 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं।

गिरफ्तार स्थाई वारंटी –

नहेतराम जायसवाल पिता रामसहाय उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम चाका कोतमा – प्रकरण क्र. 266/23 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम
लक्ष्मीकांत जायसवाल पिता कामता प्रसाद उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम चाका कोतमा – प्रकरण क्र. 1197/22 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम
समयलाल चौधरी पिता स्व. सुखदेव उम्र 43 वर्ष निवासी दुल्हीबांध कोतमा – प्रकरण क्र. 1178/22 धारा 294,323,506 भादवि
विकास कुमार केवट पिता सूर्यबली उम्र 33 वर्ष निवासी सारंगगढ़ कोतमा – प्रकरण क्र. 1182/23 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम
मो. समीर पिता मो. सलीम उम्र 18 वर्ष निवासी बनियाटोला कोतमा – प्रकरण क्र. 1030/21 धारा 13 जुआ एक्ट
मो. एयाज उर्फ ऐजाज पिता अयूब उम्र 28 वर्ष निवासी लहसुई गांव कोतमा – प्रकरण क्र. 1119/21 धारा 188,269,270 भादवि एवं 51, 3 महामारी अधिनियम

गिरफ्तार गिरफ्तारी वारंटी –

प्रीतम कोल पिता रामस्वरूप कोल निवासी ठोड़हा कोतमा – प्रकरण क्र. 552/23 धारा 294,323,506,34 भादवि
मूलसिंह कंवर पिता संतान सिंह निवासी जमुड़ी रामनगर – प्रकरण क्र. 950/19 धारा 26(1)डी भारतीय वन अधिनियम
प्रकाश केवट पिता दुल्हाराम केवट निवासी गेट दफाई भालूमाड़ा – प्रकरण क्र. 555/24 धारा 281,125(ए) बीएनएस

पुलिस ने सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतमा रत्नाम्बर शुक्ल, उनि आर.एन.तिवारी, सउनि लालजी श्रीवास्तव, प्र.आर. 182 राकेश सिंह, प्र.आर. 122 संजीव त्रिपाठी, प्र.आर. 21 ज्ञानेन्द्र पासी, प्र.आर. 154 अजय तोमर, प्र.आर. 32 सुरेन्द्र सिंह, आर. 232 अभय त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!