ब्यौहारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अपहृत नाबालिग को कटनी से किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार


रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका
ब्यौहारी, शहडोल – थाना ब्यौहारी पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृता को सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22.06.2026 को फरियादिया ने थाना ब्यौहारी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री दिनांक 21.06.2026 की रात्रि में घर से लापता है, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना ब्यौहारी में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अपहृता की पतासाजी शुरू की गई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने दिनांक 17.08.2026 को अपहृता को जिला कटनी से सकुशल दस्तयाब किया।
दस्तयाबी के पश्चात अपहृता का माननीय न्यायालय के समक्ष धारा 183 बीएनएसएस के तहत कथन दर्ज कराया गया। पीड़िता के कथनों के आधार पर प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 96, 65(1), 64(2)(एम) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं का इजाफा किया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान राजेश कोल पिता राजू कोल, निवासी पुरेना, जिला कटनी के रूप में हुई। थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा आरोपी को दिनांक 18.08.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी ब्यौहारी निरीक्षक जियाउल्ल हक के नेतृत्व में प्र.आर. नरेन्द्र उपाध्याय, आर. सुजीत सिंह, आर. गंगा सागर गुप्ता, महिला आर. अंजली लोधी एवं महिला आर. सुरभि उर्मलिया की सराहनीय भूमिका रही।




