बिजौलिया में 2 अक्टूबर से लगेगा छह दिवसीय विशाल एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर
बिजौलिया में 2 अक्टूबर से लगेगा छह दिवसीय विशाल एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर

बिजौलिया में 2 अक्टूबर से लगेगा छह दिवसीय विशाल एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर
विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बिना दवा उपचार की सुविधा, सिरदर्द से लेकर कमर दर्द, मोटापा, ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न रोगों का किया जाएगा उपचार
बिजौलिया। (संवाददाता मुकेश कुमार जैन)।
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन बघेरवाल संघ मेवाड़ प्रांत एवं युवा परिषद मेवाड़ प्रांत के तत्वावधान में बिजौलिया में छह दिवसीय विशाल एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक दिगंबर जैन भवन, बिजौलिया (राज.) में आयोजित होगा।
शिविर में एक्यूप्रेशर रिसर्च ट्रेनिंग एंड ट्रीटमेंट संस्थान, जोधपुर (राज.) के विशेषज्ञों द्वारा उपचार किया जाएगा। शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। शिविर में पंजीयन शुल्क मात्र 150 रुपए रखा गया है।
शिविर में बिना औषधि के एक्यूप्रेशर, सुजोक एवं वाइब्रेशन थेरेपी के माध्यम से विभिन्न रोगों के उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इनमें सिरदर्द, साइटिका, आंख-कान-नाक संबंधी समस्या, कमर दर्द, गर्दन का दर्द, गठिया, घुटनों का दर्द, मोटापा, ब्लड प्रेशर, शुगर, जोड़ों का दर्द तथा गैस-कब्ज-लकवा जैसी समस्याएं शामिल हैं। मानसिक तनाव, डिप्रेशन तथा हाथ-पैरों में सुन्नपन जैसी समस्याओं के लिए भी उपचार की जानकारी दी गई है।
शिविर में प्रत्येक मरीज को प्रतिदिन लगभग 15 से 20 मिनट उपचार दिए जाने की जानकारी आयोजकों ने दी है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
निवेदक : अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन बघेरवाल संघ मेवाड़ प्रांत।




