मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : जयसिंहनगर में 14 अगस्त को लगेंगे जन कल्याण शिविर, समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान


*रिपोर्टर :- *जियाउद्दीन अंसारी*
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका*
शहडोल। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से 14 अगस्त 2026 को जनपद पंचायत जयसिंहनगर में जन कल्याण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार यह शिविर जनपद पंचायत जयसिंहनगर के अंतर्गत आने वाली 8 ग्राम पंचायतों – अमझोर, आमडीह, कनाड़ीखुर्द, कुदरी, कौआसरई, बनसुकली, बराछ एवं बसही के ग्राम पंचायत भवनों में आयोजित होंगे। इस अभियान के तहत क्षेत्र में हर शुक्रवार को जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
शिविर के दौरान अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों और समस्याओं को सुना जाएगा और यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।
शिविर में मौके पर ही बनेंगे ये दस्तावेज –
शिविर स्थल पर ही आम नागरिकों की सुविधा के लिए –
आय प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
अपार आईडी (APAAR ID)
अन्य आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित कार्य किए जाएंगे।
प्रशासन ने जयसिंहनगर जनपद क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में पहुँचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
संपर्क – 9425111809




