पुलिस अधीक्षक ने ली अपराध समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देश

*रिपोर्टर :- *जियाउद्दीन अंसारी*
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका*
शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा दिनांक 11 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा 03 माह से अधिक अवधि से लंबित साधारण एवं गंभीर अपराधों, गुम इंसान, गुम नाबालिग बालिकाओं से संबंधित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। साथ ही 60 दिवस से अधिक अवधि से लंबित एससी/एसटी एक्ट के प्रकरण एवं लंबित राहत प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।
इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना के प्रकरणों में सोलेशियम फंड योजना से संबंधित लंबित प्रकरण, 03 माह से अधिक अवधि से लंबित चालान, लंबित मर्ग प्रकरण, प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां, सी.एम. हेल्पलाइन तथा थानों में संचालित विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों से संबंधित कार्यवाहियों की भी समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अग्रवाल ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। महिला एवं बालिका संबंधी अपराध, गुम इंसान एवं गंभीर अपराधों में प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्यवाही की जाए तथा किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।




