टॉप न्यूज़

ब्यौहारी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त; दो पर केस दर्ज

 

 

रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका

शहडोल/ब्यौहारी। थाना ब्यौहारी पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम खामडाड़ स्थित समधिन नदी से अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे एक बिना नंबर के सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 15.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। मौके पर ट्रैक्टर चालक लल्ला खैरवार, निवासी ग्राम खामडाड़, थाना ब्यौहारी से रेत परिवहन की वैध रॉयल्टी (टी.पी.), वाहन के दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस मांगे गए, जो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में चालक ने ट्रैक्टर का स्वामी मुन्ना खान होना बताया।

पुलिस ने गवाहों के समक्ष कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित लगभग 03 घनमीटर रेत जप्त की है। जप्त रेत की अनुमानित कीमत 2,000 रुपये तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली की कीमत लगभग 7,00,000 रुपये आंकी गई है। इस प्रकार कुल 7,02,000 रुपये की संपत्ति जप्त की गई है।

इस मामले में चालक लल्ला खैरवार एवं वाहन स्वामी मुन्ना खान के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस, धारा 4/21 खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम तथा धारा 130/177(3), 3/181 मोटरयान अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई है।

उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी ब्यौहारी के नेतृत्व में थाना ब्यौहारी स्टाफ द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ख़बरें पढ़ें
error: Content is protected !!