Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
टॉप न्यूज़दुनियादेशमध्य प्रदेश
Trending

48 घंटे के भीतर सुलझा हत्या के प्रयास का मामला, 2 आरोपी गिरफ्तार; अवैध कट्टा बरामद

48 घंटे के भीतर सुलझा हत्या के प्रयास का मामला, 2 आरोपी गिरफ्तार; अवैध कट्टा बरामद

मुरैना। थाना कोतवाली पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को घटना के महज़ 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 315 बोर का अवैध कट्टा और एक खाली खोखा जब्त किया है।
क्या है पूरा मामला? दिनांक 17 अगस्त 2026 को फरियादी राहुल जादौन (निवासी मुरैना) ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी शिवम पांडे और इरफान खान ने उनके साथ गाली-गलौच की और जान से मारने की नीयत से कट्टे से फायरिंग की। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 409/26 के तहत बीएनएस (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से मिली सफलता मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री धर्मराज मीना द्वारा आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपाली चंदौरिया के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी ने टीम गठित कर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
19 अगस्त 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने गणेशपुरा की पुलिया के पास से दोनों वांछित आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
  1. शिवम उर्फ शुभम उर्फ प्रद्युम्न शर्मा (उम्र 29 वर्ष), निवासी- नाला नं. 02, दत्तपुरा, मुरैना
  2. इरफान खां (उम्र 28 वर्ष), निवासी- कुलियाना मोहल्ला, मुरैना
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 बोर का 01 कट्टा और खाली खोखा जब्त कर आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 का ईजाफा करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
सराहनीय भूमिका इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक पवन सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक अजीत सिंह जादौन सहित आरक्षक अशोक गुर्जर, कुलदीप, सूरज राठौड़, अर्जुन बाट, श्यामबिहारी, सत्यपाल और रामकिशन सिंह जादौन का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!