Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
क्राइममध्य प्रदेश

भालूमाड़ा में सार्वजनिक स्थान पर शराबखोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में केस दर्ज

 

अनूपपुर/भालूमाड़ा। गणेश चतुर्थी एवं गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले भर में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ सिंह मरकाम एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भालूमाड़ा ने पुलिस स्टाफ के साथ कस्बा क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान कार्रवाई की।

आज दिनांक 14.09.2026 को छठ तालाब जमुना के पास पुलिस टीम ने 6 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थल पर बैठकर शराब पीते हुए पकड़ा। आरोपियों के विरुद्ध 36(b) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 269, 270, 271, 272, 273, 274/2026 पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी –
अजय सिंह गोंड पिता स्व. मंगल सिंह गोंड, उम्र 23 वर्ष, निवासी न्यू डबल स्टोरी जमुना
नरेन्द्र कुमार गुप्ता पिता स्व. विक्की राम गुप्ता, उम्र 31 वर्ष, निवासी गोविंदा कॉलोनी कोतमा
दीपक सिंह गोंड पिता नानदाउ सिंह गोंड, उम्र 26 वर्ष, निवासी पिपरिया जोगी टोला कोतमा
तुला सिंह पिता स्व. सवाल सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी दैखल, थाना भालूमाड़ा
श्री दास पिता स्व. हीरन दास, उम्र 38 वर्ष, निवासी गोविंदा कॉलोनी कोतमा
सूरज सिंह पिता स्व. कुंदन सिंह गोंड, उम्र 23 वर्ष, निवासी पाथरखेड़ा दफाई जमुना

कार्रवाई में विशेष भूमिका – थाना प्रभारी भालूमाड़ा निरीक्षक राधिका भगत, सहा. उप निरीक्षक विनोद द्विवेदी, प्र.आर. 55 विवेक त्रिपाठी, प्र.आर. 118 ईश्वर यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!