Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

अनूपपुर पुलिस लाइन में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, 104 जवानों व परिजनों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

 

अनूपपुर, 20 सितम्बर 2026
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम के मार्गदर्शन में आज दिनांक 20/09/2026 को पुलिस लाइन अनूपपुर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व सूबेदार अम्बरीष साहू द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने पुलिस जवानों एवं उनके परिजनों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उत्तम स्वास्थ्य एवं पारिवारिक-सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए सभी जवानों को नशे से दूर रहने की सलाह दी।

शिविर में अमृता हॉस्पिटल शहडोल के चिकित्सकों के दल द्वारा पुलिस जवानों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी उचित परामर्श दिया गया। शिविर में कुल 104 पुलिस जवानों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम, सूबेदार अम्बरीष साहू, पुलिस परिवार के सदस्य तथा अमृता हॉस्पिटल शहडोल से डॉ. अरविंद अंबेडकर, डॉ. सूरज शुक्ला, डॉ. सोनल, श्वेतांक कुमार एवं हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!