किराना दुकान की आड़ में बिक रही अवैध अंग्रेजी-देशी शराब, करनपठार पुलिस ने धर दबोचा


रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका
अनूपपुर / करनपठार
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के तहत थाना करनपठार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना प्रभारी उनि. मंगला प्रसाद दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम कस्बा भ्रमण पर थी। इसी दौरान दिनांक 26/10/26 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गेडीआमा निवासी एक व्यक्ति अपनी किराना दुकान में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
मौके पर किराना दुकान में मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम अमर सिंह पिता राम सिंह गोंड, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम गेडीआमा बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 3 खाकी कार्टून और प्लास्टिक की थैलियों में रखी भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।
जप्त सामग्री का विवरण –
एमडी ब्रांड अंग्रेजी शराब – 41 पाव (7.180 लीटर) – कीमत 8200/-
गोवा ब्रांड अंग्रेजी शराब – 20 पाव (3 लीटर) – कीमत 3000/-
अन्य अंग्रेजी शराब – 19 पाव (3 लीटर) – कीमत 3800/-
थैलियों में रखी एमडी, गोवा एवं सफेद प्लेन शराब
2 प्लास्टिक डिब्बों में हाथ भट्टी से निर्मित 7 लीटर देशी महुआ शराब – कीमत 700/-
कुल 23.900 लीटर अंग्रेजी एवं देशी शराब, कुल कीमत 18,050 रुपये आरोपी के कब्जे से समक्ष गवाहों के जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया।
आरोपी का मौके पर अभिरक्षा पत्रक तैयार कर धारा 35 BNSS का नोटिस देकर रुखसत किया गया। बाद में थाना करनपठार में आरोपी के विरुद्ध धारा 34-A आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में उनि. धनेश्वर पटेल, उनि. कमल किशोर चन्द्रोल, प्र.आर. 41 विजय द्विवेदी, आर. 569 हेमंत रणदिवे की सराहनीय भूमिका रही।



