E-Paperउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़देश
Trending

गढ़ रोड फ्लाईओवर के नीचे ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत

देवनंदनी फ्लाईओवर के नीचे ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत

 

लेखक कौशल (ब्यूरो प्रमुख)

हापुड़। अयोध्यापुरी चौकी क्षेत्र में देवनंदनी फ्लाईओवर के नीचे मंगलवार को रेलवे लाइन पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रेलवे लाइन पर एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतका के परिवारजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार, हादसा किलोमीटर संख्या 60 के खंभा नंबर 14 के पास हुआ। मृतका की पहचान अंजू (33) पत्नी रोहित, निवासी भीमनगर, परचून वाली गली, थाना हापुड़ देहात के रूप में हुई है। बताया गया कि महिला रेलवे लाइन पर मौजूद थी, इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर अयोध्यापुरी चौकी प्रभारी राहुल अत्री पुलिस टीम के साथ पहुंची। महिला उपाध्याक्ष ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव का निरीक्षण करने के साथ ही मृतका के परिवारजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। मौके पर मौजूद परिवारों ने पुलिस को बताया कि अंजू की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। मृतकों से मिली इस जानकारी के आधार पर पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतकों पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ख़बरें पढ़ें
error: Content is protected !!