छत्तीसगढ़
कैथा मल्दा के बीच कार और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत, मौके पर मची अफरा-तफरी
जिला ब्यूरो सक्ती महेन्द्र चौहान
जिला सक्ती हसौद-बिर्रा मार्ग पर कैथा मल्दा बहीडबरी के बीच सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मार्ग पर एक कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

घटना के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के पास मौजूद लोगों की मदद करने का प्रयास किया।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना संबंधित पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने स्थिति का जायजा लिया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार और कार में सवार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ सकती हैl
हसौद-बिर्रा मार्ग पर लगातार वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में इस हादसे के बाद एक बार फिर वाहन चालकों से सड़क पर सावधानी बरतने और तेज गति से वाहन नहीं चलाने की अपील की जा रही है।



