Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
छत्तीसगढ़

भाजपा के चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार मिर्धा ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की सौजन्य भेंट

श्री गुरु रविदास जयंती पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान और कलश वंदन यात्रा को लेकर हुई चर्चा

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार मिर्धा ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन से सौजन्य भेंट की। इस दौरान श्री मिर्धा ने उन्हें गमछा पहनाकर एवं संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज का पावन तैलचित्र भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया।

भेंट के दौरान संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं पावन जयंती के अवसर पर देशभर में आयोजित किए जा रहे समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। श्री मिर्धा ने इन आयोजनों के माध्यम से संत रविदास जी के सामाजिक समरसता समानता और बंधुत्व के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने की आवश्यकता पर विचार साझा किए।

 

इस अवसर पर श्री ध्रुव कुमार मिर्धा ने कहा कि संत रविदास जी का संदेश आज भी समाज को समानता और भाईचारे की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने इन पावन आयोजनों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

उन्होंने संत रविदास जी की प्रसिद्ध पंक्तियों ऐसा चाहूँ राज में मिले सबन को अन्न।छोट-बड़े सब सम बसे रविदास रहे प्रसन्न॥

का उल्लेख करते हुए कहा कि संत रविदास जी का चिंतन समानता सामाजिक न्याय और सर्वसमाज के कल्याण की भावना पर आधारित था।

 

भेंट के दौरान सामाजिक व्यवसायी प्रकाश महोबिया द्वारा संत गुरु रविदास जी के जीवन-दर्शन पर आधारित बनाई जा रही फिल्म रैदास एक विचार के संबंध में भी चर्चा हुई। इस विषय पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

श्री मिर्धा ने कहा कि संत रविदास जी के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए ऐसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक प्रयास महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!