दीप प्रज्वलन, पौधारोपण और बच्चों को फल-टॉफी वितरण के साथ मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस
दीप प्रज्वलन, पौधारोपण और बच्चों को फल-टॉफी वितरण के साथ मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस

दीप प्रज्वलन, पौधारोपण और बच्चों को फल-टॉफी वितरण के साथ मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस
गरोठ। संवाददाता मुकेश कुमार जैन।
सेवा का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का संदेश और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान—इन्हीं भावनाओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस गरोठ में सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों के साथ मनाया गया। मिशन न्यू इंडिया (नवभारत) राष्ट्रीय सेवा प्रतिष्ठान की गरोठ तहसील अध्यक्ष श्रीमती विद्या शर्मा एवं उनकी सहायक टीम ने इस अवसर पर विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में ‘दिया आशीर्वाद का’ दीप प्रज्वलित कर की गई। श्रद्धा एवं मंगलकामना के साथ दीप प्रज्वलन के पश्चात पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों को फल एवं टॉफियों का वितरण किया गया। बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने कार्यक्रम को और भी आनंदमय बना दिया। सेवा कार्य के माध्यम से समाज में प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना का संदेश दिया गया।
श्रीमती विद्या शर्मा एवं उनकी टीम ने कहा कि जन्मदिवस को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए सेवा, संस्कार और प्रकृति संरक्षण जैसे कार्यों से जोड़ना समाज के लिए प्रेरणादायी पहल है।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धा, सेवा भावना और उत्साह से सराबोर रहा। उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।




