छत्तीसगढ़

बेटी काव्या के जन्मदिन पर संतोष दुबे ने बांटी खुशियां मित्रों और शुभचिंतकों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा शहर में युवा कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव संतोष कुमार दुबे ने 11 नवंबर 2026 को अपनी सुपुत्री काव्या दुबे का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया। इस खास अवसर पर परिवारजनों मित्रों पत्रकारों एवं मोहल्लेवासियों ने उपस्थित होकर बेटी काव्या को जन्मदिन की बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य सुखमय जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना की।

अपने विशेष अवसरों को सामाजिक सरोकार और सेवा भाव से जोड़ने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संतोष दुबे ने बेटी के जन्मदिन को यादगार बनाया। उन्होंने कहा कि बच्चों की खुशी का वास्तविक आनंद तब और बढ़ जाता है जब हम समाज के जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर भी मुस्कान लाने का प्रयास करते हैं। बेटी का जन्मदिन पूरे परिवार के लिए एक पावन और खुशी का अवसर है। हमारी कामना है कि काव्या बड़ी होकर सेवा संस्कार और मानवता के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से (पत्रकार राजेंद्र प्रसाद जायसवाल) (पत्रकार मनीराम आजाद) एवं विनोद यादव सहित परिवार के सदस्य मित्रगण और मोहल्लेवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर केक काटा और काव्या को उपहार भेंट कर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने काव्या दुबे को स्नेह एवं आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। हंसी-खुशी और आत्मीयता के माहौल में जन्मदिन का यह आयोजन परिवार एवं मित्रों के लिए यादगार बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ख़बरें पढ़ें
error: Content is protected !!