ग्राम किरारी के कुली पारा में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना हेतु भूमि पूजन संपन्न
जिला बिलासपुर ब्लॉक मस्तूरी।ग्राम पंचायत किरारी के कुली पारा में भारत रत्न भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं महान समाज सुधारक परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करने के उद्देश्य से सूर्यवंशी समाज के द्वारा विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर समाज के लोगों ने बाबा साहब के विचारों उनके संघर्षों तथा समाज में शिक्षा समानता स्वतंत्रता और भाईचारे के संदेश को याद किया। बाबा साहब ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने एवं वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए समर्पित किया।
समाज के लोगों ने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा की स्थापना आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा देने का कार्य करेगी। साथ ही समाज में शिक्षा जागरूकता और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलेगा।
इस पुनीत कार्य के लिए सूर्यवंशी समाज के सभी सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।





