टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

दो साल से लापता युवक को देवहरा पुलिस ने किया दस्तयाब, मां को सौंपा

 

रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका

 

अनूपपुर, 02 अक्टूबर 2026। पुलिस चौकी देवहरा (थाना चचाई, जिला अनूपपुर) ने दो वर्षों से लापता चल रहे गुमशुदा व्यक्ति को दस्तयाब कर बड़ी सफलता हासिल की है। गुम इंसान क्रमांक 18/2024 के मामले में लापता युवक शिवकुमार कोल को पुलिस टीम ने ग्राम लालपुर, थाना बुढ़ार, जिला शहडोल से बरामद किया और परिजनों को सौंप दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 जुलाई 2024 को सूचनाकर्ता केशबाई कोल (पति स्व. समनू कोल, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम दर्रीटोला, अमिलिहा) ने चौकी देवहरा में मौखिक सूचना दी थी कि उनका लड़का शिवकुमार कोल (पिता स्व. समनू कोल, उम्र 25 वर्ष) दिनांक 18 जुलाई 2024 की रात लगभग 2:30 से 3:00 बजे के बीच बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया है। सूचना पर चौकी देवहरा में शून्य पर कायमी कर थाना चचाई में गुम इंसान क्रमांक 18/2024 दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब (आईपीएस) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम के निर्देशन तथा एसडीओपी अनूपपुर सुजीत कड़वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चचाई व चौकी प्रभारी देवहरा रंगनाथ मिश्रा के नेतृत्व में चौकी देवहरा की पुलिस टीम ने लगातार प्रयास जारी रखे। कड़ी मेहनत और लगन से दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को गुमशुदा शिवकुमार कोल को दस्तयाब किया गया। बाद में उसे उसकी मां केशबाई कोल के सुपुर्द किया गया।

उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी देवहरा उपनिरीक्षक रंगनाथ मिश्रा एवं प्रधान आरक्षक 132 राजाराम दाहिया की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ख़बरें पढ़ें
error: Content is protected !!