गुमशुदा नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपी


रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका
अनूपपुर। थाना चचाई पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग लड़की को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है।
थाना चचाई क्षेत्र के ग्राम चकेठी निवासी रामलाल कोल (परिवर्तित नाम) ने अपने बड़े पिता के साथ दिनांक 25/09/26 को थाने आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 16 वर्षीय बेटी श्यामा कोल (परिवर्तित नाम), जो कक्षा 8वीं तक पढ़ी है, दिनांक 23/09/26 को शाम करीब 7 बजे घर में मोबाइल चला रही थी। मना करने पर मोबाइल छीन लेने से नाराज होकर वह बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों को संदेह था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने लड़की का अपहरण कर लिया है।
रिपोर्ट पर थाना चचाई में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर गुमशुदा की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर दिनांक 01/10/26 को गुमशुदा लड़की को अनूपपुर से दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया।
पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब (आईपीएस) के निर्देशानुसार गुमशुदा बालिकाओं को अतिशीघ्र दस्तयाब कर परिजनों को सौंपने के अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी श्री सुजीत कडवे के निर्देशन में थाना प्रभारी चचाई निरीक्षक राकेश उइके के नेतृत्व में उप निरीक्षक किरण मिश्रा, प्रधान आरक्षक सुखसेन, प्रधान आरक्षक अशोक, महिला आरक्षक सावित्री सिंह द्वारा यह कार्यवाही की गई।



