Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
क्राइममध्य प्रदेश

*उड़ीसा से अनूपपुर में गांजा खपाने आए 3 तस्कर धराए, 7.27 लाख का माल जप्त*

 

*रिपोर्टर :- *जियाउद्दीन अंसारी*
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका*

*अनूपपुर / जैतहरी*
थाना जैतहरी पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर एक साथ घेराबंदी कर उड़ीसा के 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 14.888 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त किया गया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 7 लाख 27 हजार रुपये से अधिक है।

पुलिस अधीक्षक, अनूपपुर को 11 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि उड़ीसा राज्य से कुछ तस्कर भारी मात्रा में गांजा लेकर ग्राम वेंकटनगर और आसपास के क्षेत्रों में बिक्री के लिए आने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर थाना जैतहरी एवं पुलिस सहायता केंद्र वेंकटनगर की 03 विशेष टीमें गठित की गईं।

योजना के तहत टीमों ने एक साथ तीन स्थानों पर घेराबंदी की –
1. ग्राम मुण्डा गढ़ियाटोला स्थित कचरा घर के पास
2. आमाडांड तिराहा यात्री प्रतीक्षालय, ग्राम आमाडांड
3. मुण्डा जरोधा टोला मेन रोड किनारे यात्री प्रतीक्षालय, ग्राम मुण्डा

घेराबंदी के दौरान तीनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी का विवरण:

1. कैबल मुना पिता सिधेश्वर मुना, उम्र 45 वर्ष, निवासी सिलेटपारा, थाना घंटापारा, जिला बौध, उड़ीसा – 5.430 किलो गांजा, कीमत लगभग 2,50,000 रुपये

2. रसीका दीप पिता हरि दीप, उम्र 30 वर्ष, निवासी रिगांपारा, थाना घंटापारा, जिला बौध, उड़ीसा – 6.543 किलो गांजा, कीमत लगभग 3,27,150 रुपये

3. बिभार पिता टीकेधर बिभार, उम्र 43 वर्ष, निवासी रेघामुण्डा, थाना घंटापारा, जिला बौध, उड़ीसा – 2.915 किलो गांजा, कीमत लगभग 1,50,000 रुपये

तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना जैतहरी में धारा 8/20(बी) NDPS एक्ट के तहत अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस आरोपियों से नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

उक्त सम्पूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी अनूपपुर के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक गोकुलानंद पाण्डेय, चौकी वेंकटनगर प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण साहू, उपनिरीक्षक सुरेश अहिरवार, सउनि विनोद विश्वकर्मा, प्र.आर. 07 बलराम पैकरा, प्र.आर. 141 मनोज सिंह, आरक्षक 288 विजय टाटू एवं आरक्षक 338 घनश्याम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!