क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
पटवारी पर गाली-गलौज और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप, पुलिस में शिकायत

सुमावली (मुरैना)।
सुमावली पुलिस थाना क्षेत्र में हल्का पटवारी माखन सिंह यादव के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और झूठे केस में फंसाने की धौंस देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टिकरोली (कोकसिंह का पुरा) निवासी मंटेश शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा ने सुमावली थाने में आवेदन देकर बताया कि उन्होंने हल्का पटवारी माखन सिंह यादव से मंदिर पुजारी संबंधित मामले की सही जांच करने का अनुरोध किया था। आरोप है कि इस पर पटवारी माखन सिंह यादव ने मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान उनके साथ गाली-गलौज की और साथ ही झूठे केस में फंसाने की धमकी (धौंस) दी।
पीड़ित मंटेश शर्मा ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आवेदन पर संज्ञान लेते हुए मामले की निष्पक्ष एवं उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।




