क्राइममध्य प्रदेश

अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 ढाबा संचालक गिरफ्तार

 

 

अनूपपुर। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना करनपठार एवं चौकी सरई पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में 28 सितंबर की दरमियानी रात यह कार्रवाई की गई।

चौकी सरई प्रभारी एवं थाना करनपठार इंचार्ज उप निरीक्षक मंगला दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ ढाबा संचालक अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं और लोगों को शराब पिला रहे हैं। सूचना पर तत्काल रेड की गई, जिसमें चार संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब विधिवत जब्त की। यह कृत्य धारा 34, 36 आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर सभी के विरुद्ध पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को धारा 35(3) BNSS का नोटिस देकर रुकसत किया गया।

पकड़े गए आरोपी व जब्त शराब

1. बालाप्रसाद यादव (58), पिता बुद्धु यादव, निवासी ग्राम मेढ़ाखार
04 अद्धी अंग्रेजी बीयर बोल्ट, कीमत 600 रुपये

2. थानेदार विश्वकर्मा (38), पिता ठुनुलाल विश्वकर्मा, निवासी ग्राम लीला
30 पाव गोवा शराब, कीमत 4500 रुपये

3. रोहित चौकसे (24), पिता चरण चौकसे, निवासी ग्राम पीपरीटोला
14 पाव गोवा शराब, कीमत 2100 रुपये

4. राजेंद्र नायक (34), पिता कृष्णा नायक, निवासी ग्राम पालाडिगवार
03 पाव गोवा शराब, 01 मैकडॉनल, 01 ओल्डमोंक, 01 8पीएम, कुल कीमत 1050 रुपये

पुलिस ने कुल 47 पाव गोवा शराब, 04 अद्धी बीयर बोल्ट, 01 मैकडॉनल, 01 ओल्डमोंक व 01 8पीएम, कुल कीमत लगभग 8250 रुपये की अवैध शराब जब्त की है।

सराहनीय टीम

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मंगला दुबे के साथ प्र.आर.74 रामप्रसाद मरावी, प्र.आर.61 फूल सिंह श्याम, आरक्षक 376 अनुराग सिंह, आर.346 साहब सौर, आर.201 मनोज धुर्वे, म.आर. प्रिया चौरे एवं राखी मरापे सहित अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ख़बरें पढ़ें
error: Content is protected !!