Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
मध्य प्रदेश

चौकी देवहरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 24 घंटे के अंदर चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार का मशरूका बरामद

 

अनूपपुर। जिले की चौकी देवहरा, थाना चचाई पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी पुष्पराजगढ़ श्री नवीन तिवारी व थाना प्रभारी चचाई श्रीमती फूलमती अहिरवार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

घटना का विवरण

फरियादी कृष्ण प्रसाद ओझा पिता स्व. रामचरित ओझा, उम्र 49 वर्ष, निवासी क्वार्टर नंबर M/49/4, संजय नगर, चौकी देवहरा, जो एसईसीएल संजय नगर में सुरक्षा प्रभारी के पद पर पदस्थ हैं और एसईसीएल के आवंटित कमरों की देखरेख करते हैं, ने दिनांक 20/08/26 को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि दिनांक 20/08/26 को सुबह करीब 7 बजे वह संजय नगर कॉलोनी में गश्त पर थे। गश्त के दौरान उन्होंने देखा कि संजय नगर कॉलोनी के आवास क्रमांक 27/4, 95/4, M/44/2 में लगे एक-एक सिल्वर के जालीदार दरवाजे और मकान नंबर M/25/1 के दो जालीदार दरवाजे गायब थे। आशंका है कि दिनांक 19/08/26 की रात 11 बजे से 20/08/26 की सुबह 7 बजे के मध्य किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ताला तोड़कर घर के अंदर घुसकर कुल 5 नग दरवाजे, जिनकी कीमत लगभग 40,000 रुपये (प्रति दरवाजा 8,000 रुपये) है, चोरी कर लिए गए हैं।

रिपोर्ट पर चौकी देवहरा में अपराध धारा 331(4), 305 ए BNS के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी से बरामदगी –
विवेचना के दौरान संदेही निलेश बरेठा पिता हर प्रसाद बरेठा, उम्र 36 वर्ष, निवासी संजय नगर देवहरा, थाना चचाई, जिला अनूपपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर उसके निवास क्वार्टर नंबर 36/3, एसईसीएल, संजय नगर से चोरी किए गए 2 नग साबुत सिल्वर के दरवाजे, 3 नग टूटे हुए सिल्वर दरवाजों के पार्ट्स, टूटा हुआ ताला एवं चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद कर जप्त किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर दिनांक 21/08/26 को माननीय न्यायालय अनूपपुर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी देवहरा रंगनाथ मिश्र, सउनि धर्मेंद्र महोबिया, प्रधान आरक्षक 132 राजाराम दाहिया एवं आरक्षक 249 सचिन गौड़ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!