क्राइममध्य प्रदेश

नशामुक्ति अभियान के तहत कोतवाली पुलिस अनूपपुर की बड़ी कार्रवाई, 60 किलो महुआ लाहन व 30 लीटर कच्ची शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

 

रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका

अनूपपुर। प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों से 60 किलो महुआ लाहन और 30 लीटर कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी अनूपपुर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

पहली कार्रवाई –
दिनांक 07.11.2026 को कोतवाली पुलिस ने आरोपी छोटेलाल केवट पिता बाबूलाल केवट, उम्र 51 वर्ष, निवासी बड़काटोला बकेली के कब्जे से 03 नग प्लास्टिक के डिब्बों में कुल 09 किलोग्राम महुआ लाहन कीमती 540 रुपये जब्त किया। इस मामले में अपराध क्रमांक 586/26 धारा 34(1)(f) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

दूसरी कार्रवाई –
आरोपी सागर केवट पिता छोटेलाल केवट, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बकेली के कब्जे से 02 नग प्लास्टिक के डिब्बों में कुल 30 लीटर कच्ची शराब कीमती 3000 रुपये जब्त की गई। इस मामले में अपराध क्रमांक 587/26 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

तीसरी कार्रवाई –
आरोपिया अनीता सिंह कंजर पति अनिल कंजर, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम भोलगढ़ थाना कोतवाली अनूपपुर के कब्जे से 17 नग प्लास्टिक के डिब्बों में कुल 51 किलोग्राम महुआ लाहन कीमती 3570 रुपये जब्त किया गया। इस मामले में अपराध क्रमांक 589/26 धारा 34(1)(f) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक त्रिलोक सिंह वालरे, प्रधान आरक्षक शिवशंकर प्रजापति, शेख रसीद, आरक्षक अब्दुल कलीम, महिला आरक्षक ज्योति धार्वे की टीम द्वारा की गई।

पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ख़बरें पढ़ें
error: Content is protected !!