क्राइममध्य प्रदेश

बिजुरी पुलिस द्वारा गांजा तस्कर गिरफ्तार, 714 ग्राम गांजा जप्त

 

 

अनूपपुर/बिजुरी। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अंकित सोनी के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बिजुरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना बिजुरी पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 714 ग्राम अवैध गांजा जप्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 10,000 रुपये आंकी गई है।

घटना इस प्रकार है – दिनांक 04/11/2026 को कस्बा भ्रमण के दौरान न्यू बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय की परछी में एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में बैठा था। पुलिस को आता देख वह अपना झोला लेकर छिपने और भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम बृजेश कुमार शर्मा पिता स्व. दीपनारायण शर्मा, उम्र 43 वर्ष, निवासी बेलिया छोट, थाना बिजुरी, जिला अनूपपुर बताया। उसके पास रखे पीले-काले रंग के प्लास्टिक के झोले की तलाशी लेने पर उसमें हरी सूखी पत्ती, डंठल, बीज युक्त मादक पदार्थ गांजा मिला। मौके पर मौजूद गवाहों और आरोपी ने भी इसे गांजा होना स्वीकार किया।

आरोपी ने अपने मेमोरेंडम में बताया कि उसने यह गांजा राजेन्द्र द्विवेदी निवासी देवगंवा, थाना कोतमा से खरीद कर लाया था।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर अनुसंधान में लिया गया है।

जप्त मशरूका – 714 ग्राम मादक पदार्थ गांजा, कीमती 10000 रुपये।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विकास सिंह, सउनि प्रभाकर पटेल, आर. विश्वजीत मिश्रा, आर. लक्ष्मण डांगी, आर. रोहित भगत, आर. करमजीत सिंह की विशेष उल्लेखनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ख़बरें पढ़ें
error: Content is protected !!