टॉप न्यूज़देशधर्मधार्मिकराजस्थानलोकल न्यूज़

शांति बाहर नहीं, अपने परिणामों में खोजें : मुनिश्री सुप्रभ सागर

शांति बाहर नहीं, अपने परिणामों में खोजें : मुनिश्री सुप्रभ सागर

शांति बाहर नहीं, अपने परिणामों में खोजें : मुनिश्री सुप्रभ सागर

देवली से मुकेश जैन।

देवली। धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री सुप्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि भगवान शांति देने वाले नहीं होते, बल्कि वे शांति की प्राप्ति का मार्ग बताते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही आत्मा शांति की प्राप्ति कर सकती है। जीवन में वास्तविक शांति के लिए अपने विचारों और परिणामों को व्यवस्थित करना आवश्यक है।

मुनिश्री ने कहा कि शांति की प्राप्ति के लिए जीवन में तीन फैक्ट्रियां लगाना जरूरी है। मुख में शुगर फैक्ट्री, हृदय में लव फैक्ट्री तथा दिमाग में आइस फैक्ट्री लगाएं। जब भी बोलें, मीठा बोलें, सभी के प्रति वात्सल्य भाव रखें और अपने दिमाग को ठंडा रखें, तो अशांति पास नहीं आ सकती। आज मनुष्य शांति प्राप्त करना चाहता है, लेकिन अपने आपको बदलना नहीं चाहता। यही उसकी सबसे बड़ी समस्या है।

उन्होंने कहा कि आज व्यक्ति के पास सोफा सेट है, डिनर सेट है और डायमंड सेट भी है, लेकिन माइंड सेट नहीं है। माइंड के अपसेट होने के कारण ही जीवन में अशांति बनी रहती है। इसलिए अपने दिमाग के विचारों को व्यवस्थित करना आवश्यक है। जब विचार व्यवस्थित होंगे, तभी जीवन में शांति और संतुलन आ सकेगा।

संसार की सबसे बड़ी समस्या अशांत परिणाम

मुनिश्री सुप्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति तनाव में रहता है, वह संक्लेश परिणाम करता है और संक्लेश परिणाम करने वाले का अकाल मरण होता है। संक्लेश परिणाम के कारण सुविधाएं भी चली जाती हैं। मनुष्य सुविधा प्राप्त करने के लिए संक्लेश करता है और बाद में वही सुविधा चिंता का कारण बन जाती है।

उन्होंने कहा कि संसार की सबसे बड़ी समस्या अशांत परिणाम हैं। जिन परिणामों अथवा वस्तुओं से हमारे अंदर अशांति उत्पन्न हो रही है, उन्हें त्यागने की आवश्यकता है। प्रतिकूलताओं में भी अनुकूलता की खोज करने वाला व्यक्ति ही वास्तविक साधक कहलाता है। जीवन में बाहरी परिस्थितियों को बदलने से अधिक आवश्यक अपने भीतर के भावों और परिणामों को बदलना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ख़बरें पढ़ें
error: Content is protected !!