छत्तीसगढ़

कूरदा में 28वां अखंड नवधा रामायण एवं मानस गान प्रतियोगिता प्रथम पुरस्कार 11,001 रुपए

जिला जांजगीर-चांपा के शहर चांपा से लगे ग्राम कूरदा मे धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक चेतना से जुड़े मानस प्रेमियों के लिए ग्राम पंचायत कूरदा में इस वर्ष भी भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। ग्राम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली अखंड नवधा रामायण एवं मानस ज्ञान प्रतियोगिता का यह लगातार शानदार 28वां वर्ष है। आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल है और तैयारियां भी जोर-शोर से की जा रही हैं।

बताया गया है कि 25 अक्टूबर 2026 से अखंड नवधा रामायण का शुभारंभ होगा। इसके बाद 2 नवंबर 2026 को रात्रि 7 बजे से मानस गान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

 

प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से मानस प्रेमियों और प्रतिभागियों के शामिल होने के लिए समस्त ग्राम वासियों ने अपील की है वहीं, धार्मिक आयोजन के समापन का कार्यक्रम 3 नवंबर 2026 को हवन एवं सहस्रधारा का कार्यक्रम रखा गया है।

 

इस आयोजन की खास बात यह है कि मानस ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रथम से लेकर 20वें स्थान तक आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 11 हजार 1 रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। वहीं 20वें स्थान के लिए 1,001 रुपए की राशि निर्धारित की गई है। आयोजकों का कहना है कि प्रतिभागी अपनी प्रतिभा और मानस गान प्रवचन कोरस के आधार पर इन पुरस्कारों को प्राप्त कर सकते हैं।

आयोजन के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों

 

रामचरितमानस की शिक्षाओं और सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अखंड नवधा रामायण के दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर रामायण का श्रवण करेंगे और धार्मिक वातावरण में आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे।

 

ग्रामवासियों ने क्षेत्र के सभी मानस प्रेमियों श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में ग्राम कूरदा पहुंचने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि मानस गान प्रतियोगिता केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि रामचरितमानस के ज्ञान को समझने सुनने और समाज तक पहुंचाने का एक माध्यम है।

 

वहीं ग्रामवासियों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से इस आयोजन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह रहता है। इस वर्ष भी आयोजन को भव्य और व्यवस्थित रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

 

समस्त ग्रामवासियों ने मानस प्रेमियों से अपील की है कि वे इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर अखंड नवधा रामायण का श्रवण करें मानस ज्ञान

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाएं और ग्राम कूरदा के इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की शोभा बढ़ाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ख़बरें पढ़ें
error: Content is protected !!