टॉप न्यूज़देशमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़
Trending

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस – 06 अक्टूबर को एवं बचे हुए बच्चों, महिलाओं-पुरुषों को 09 अक्टूबर को एलबेंडाजोल खिलाई जाएगी

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस - 06 अक्टूबर को एवं बचे हुए बच्चों, महिलाओं-पुरुषों को 09 अक्टूबर को एलबेंडाजोल खिलाई जाएगी

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस – 06 अक्टूबर को एवं बचे हुए बच्चों, महिलाओं-पुरुषों को 09 अक्टूबर को एलबेंडाजोल खिलाई जाएगी*

 

मंदसौर कलेक्टर *श्री दिव्यांक सिंह* के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी *डॉ. आर.के. द्विवेदी* प्रोग्राम के नोडल अधिकारी डा सुरेश सोलंकी के सानिध्य में जिले में *राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस* मनाया जा रहा है।

सांख्यिकी अधिकारी डा एम एल कश्यप की उपस्थिति में

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी *डॉ. आरके द्विवेदी ने जानकारी दी कि –

 

*दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को* जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, महाविद्यालयों में *01 से 19 वर्ष के बच्चों* को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।

 

*तथा दिनांक 09 अक्टूबर 2026 (मॉप-अप दिवस)* को *छूटे हुए बच्चों, 20 से 49 वर्ष की प्रजनन आयु की महिलाओं एवं अन्य बचे हुए हितग्राहियों* को सभी स्वास्थ्य केन्द्रों – जिला अस्पताल, सिविल हॉस्पिटल गरोठ/भानपुरा/मल्हारगढ़, सभी CHC/PHC/उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर गोली खिलाई जाएगी।

 

*अभियान को सफल बनाने वाले कर्मठ कार्यकर्ता श्री जगदीश खींची* ने बताया कि टीबी मुक्त अभियान, दस्तक अभियान, सघन स्वास्थ्य यकृत मिशन, एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान, नॉन अल्कोहल फैटी लीवर डिसीज, नेत्रदान-देहदान, एचपीवी टीकाकरण जैसे सभी कार्यक्रमों की प्रचार प्रसार के माध्यम से सफल बनाने वाले खींची ने गांव-गांव में नुक्कड़ नाटक, आईईसी के माध्यम से कृमि मुक्ति के लाभ बताए:

 

*कृमि मुक्ति के लाभ -*

एनीमिया में कमी, पोषण में सुधार, बेहतर मानसिक एवं शारीरिक विकास, पढ़ाई-लिखाई व खेलकूद में सुधार, स्कूल में उपस्थिति में वृद्धि।

 

*बचाव के उपाय जरूर अपनाएं -*

नाखून साफ-छोटे रखें, साफ पानी पिएं, खाना ढककर रखें, फल-सब्जी साफ धोएं, खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोएं, खुले में शौच न करें, जूते पहनें, आसपास सफाई रखें।

 

सभी पालकों से अपील है कि दिनांक 06 अक्टूबर को एवं छूटने पर 09 अक्टूबर को अपने बच्चों को गोली अवश्य खिलवाएं।

 

*जिला स्वास्थ्य समिति, मंदसौर*

*प्रेषक – जगदीश खींची, स्वास्थ्य विभाग*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ख़बरें पढ़ें
error: Content is protected !!