नगर परिषद डोला में कावड़ यात्रियों के भव्य स्वागत की तैयारी, डोला तिराहा पर उमड़ेगा शिव भक्तों का सैलाब


अनूपपुर /डोला पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर परिषद डोला द्वारा भगवान भोलेनाथ के भक्तों और कावड़ यात्रियों के सम्मान में एक भव्य स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम डोला तिराहा पर संपन्न होगा।
इस विशेष आयोजन में माननीय मंत्री जी अपनी सम्माननीय टीम के साथ स्वयं उपस्थित रहकर कावड़ यात्रियों का स्वागत करेंगे। नगर परिषद डोला के माननीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, समस्त एल्डरमैन, पार्षदगण, अंत्योदय समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के सभी गणमान्य जनप्रतिनिधि व नगरवासी इस ऐतिहासिक अवसर पर श्रमदान और सहभागिता निभाएंगे।
नगर परिषद डोला द्वारा क्षेत्र के समस्त शिव भक्तों और नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में डोला तिराहा पहुंचकर भगवान शिव के कावड़ यात्रियों का उत्साहवर्धन करें और इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाएं। “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से गूंजने वाले इस पावन कार्यक्रम में संपूर्ण क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है।




