थाना बुढ़ार पुलिस को बड़ी सफलता: तीन चोरी की घटनाओं का किया खुलासा
एक आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार का मशरूका बरामद


बुढ़ार, शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बुढ़ार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
ये थे तीन मामले –
थाना बुढ़ार में दर्ज अपराध क्रमांक 607/26 में भूतही मोहल्ला स्थित मंदिर से पीतल की मूर्तियां एवं चांदी के आभूषण चोरी हुए थे। अपराध क्रमांक 289/26 में इमली टोला स्थित राखड़ प्लांट से दो सीसीटीवी कैमरे चोरी गए थे, वहीं अपराध क्रमांक 669/26 में सरावगी ब्रदर्स दुकान से कैश पेटी, नगदी, चांदी के सिक्के एवं दस्तावेजों की चोरी हुई थी।
पुलिस द्वारा तीनों प्रकरणों में विवेचना के दौरान संदेही प्रदीप कोल पिता रामभूवन कोल उर्फ कल्लू निवासी कुवारपुर थाना जनकपुर जिला कोरिया (छ.ग.), हाल मुकाम पकरिया समदा टोला थाना बुढ़ार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने तीनों चोरियों को करना स्वीकार किया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तीनों प्रकरणों में चोरी गई संपूर्ण संपत्ति – नगदी रकम, चांदी के सिक्के, दस्तावेज, लकड़ी की पेटी, मंदिर की मूर्तियां एवं दो सीसीटीवी कैमरे कुल कीमती लगभग 40,000 रुपये बरामद किए हैं।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल किया गया है।
उक्त कार्यवाही प्रभारी थाना बुढ़ार उप निरीक्षक रजनीश तिवारी के नेतृत्व में सउनि. क्लेमेंट जॉन, सउनि. राजा भैया बागरी, सउनि. ज्ञानेन्द्र सिंह, सउनि. गिरीश शुक्ला, प्र.आर. दशरथ प्रजापति, प्र.आर. जान सिंह, प्र.आर. प्रभात, आर. श्रीकांत एवं म.आर. कीर्ति अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




