चचाई पुलिस की बड़ी सफलता: लंबे समय से फरार 4 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश


अनूपपुर (म.प्र.) – थाना चचाई पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 स्थायी गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय अनूपपुर में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार माननीय न्यायालय अनूपपुर द्वारा जारी वारंट पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में –
विनोद वर्से पिता स्व. गोरे लाल निवासी चचाई – प्रकरण क्र. 147/26 धारा 135 विद्युत अधिनियम
शंकर सोंधिया पिता मोले सोंधिया निवासी चचाई – प्रकरण क्र. 332/23 धारा 294,323,506 भा.द.वि.
शुभम चुहटेल पिता दिलीप चुहटेल निवासी चचाई – प्रकरण क्र. 146/26 धारा 135 विद्युत अधिनियम
कुन्नू वर्मा पिता स्व. शिव प्रसाद निवासी केल्हौरी – प्रकरण क्र. 274/23 धारा 294,323,506 भा.द.वि.
उक्त सभी आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे। थाना चचाई पुलिस द्वारा दिनांक 22/08/2026 को ग्राम चचाई एवं केल्हौरी में दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
उक्त संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनूपपुर आई.पी.एस. श्री विक्रांत मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी श्री नवीन कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी चचाई निरीक्षक फूलवती, सउनि प्यारे लाल, प्र.आर. विकास दहायत, प्र.आर. शिव प्रसाद कोल एवं आरक्षक राकेश द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही।




