टॉप न्यूज़देशधर्मधार्मिकराजस्थानलोकल न्यूज़

मनुष्य भव पाकर जिनेन्द्र भक्ति कर जीवन को धन्य बनाएं : मुनि सुप्रभसागर महाराज

मनुष्य भव पाकर जिनेन्द्र भक्ति कर जीवन को धन्य बनाएं : मुनि सुप्रभसागर महाराज

देवली (संवाददाता मुकेश कुमार जैन)। महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री सुप्रभसागर महाराज ने कहा कि आत्मा को चार गतियों और चौरासी लाख योनियों में भटकते हुए अनंत काल बीत गया। इस अनंत भटकाव के बावजूद मनुष्य भव प्राप्त करके भी जीव को दुःखों से मुक्ति नहीं मिल पाती। आज जिनेन्द्र भगवान की चरण-शरण प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाने का सुअवसर मिला है।

 

मुनि श्री ने कहा कि जिनेन्द्र भगवान की सेवा का अवसर प्राप्त करके स्वर्ग के देव और चक्रवर्ती भी अपने आपको धन्य मानते हैं। मिथ्यादृष्टि जीव तो भगवान के पास भी नहीं जाता। संसार में जिनेन्द्र भगवान के अतिरिक्त कोई शरण देने वाला नहीं है और न ही कोई स्थायी आधार है। मनुष्य भव एक बार प्राप्त होकर छूट जाए, तो पुनः मिलना अत्यंत कठिन है। जैसे रेत में हीरे का कण गिर जाए, तो उसे ढूंढ़कर निकालना कठिन होता है, उसी प्रकार मनुष्य जीवन दोबारा प्राप्त करना दुर्लभ है। इसलिए इस अमूल्य मनुष्य भव को प्राप्त करके जिनेन्द्र भगवान की भक्ति करनी चाहिए और अपने जीवन को धन्य बनाना चाहिए।

 

मुनि श्री वैराग्यसागर महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज साधन-सुविधाओं की सुगमता है, जो पहले उपलब्ध नहीं थी। पहले शिक्षा प्राप्त करने में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन उस समय व्यावहारिक अनुभव अधिक होता था। वर्तमान समय में शिक्षा सुलभ है, परंतु व्यावहारिक अनुभव कम होता जा रहा है।

 

मुनि श्री ने मनुष्य जीवन की दुर्लभता को समझाते हुए धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ख़बरें पढ़ें
error: Content is protected !!