महिला सैनिक द्वारा लगाए गए प्रताड़ना के आरोप निकले झूठे पुलिस जांच के बाद जिला सेनानी कार्यालय करेगा कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी कार्यालय जांजगीर-चांपा में कार्यरत एक महिला सैनिक द्वारा अपने ही सहयोगी सैनिक पर लगाए गए शारीरिक शोषण और प्रताड़ना के आरोप पुलिस जांच में झूठे पाए गए हैं। इस मामले में अब आरोपी सैनिक की शिकायत पर विभाग द्वारा दोषी महिला सैनिक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
क्या है पूरा मामला आधिकारिक जानकारी के अनुसार कार्यालय जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी जांजगीर-चांपा में पदस्थ महिला सैनिक क्रमांक 334 भीगी दुबे ने दिनांक 10 अप्रैल 2026 को कार्यालय के कालआउट प्रभारी सैनिक क्रमांक 188 राजेश तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला सैनिक ने राजेश तिवारी पर प्रताड़ित करने परेशान करने और शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए कलेक्टर पुलिस अधीक्षक (SP) और महिला थाना जांजगीर-चांपा में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इस संवेदनशील मामले की खबर स्थानीय दैनिक समाचार पत्रों में भी प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी।
जांच में खुली पोल महिला सैनिक की शिकायत पर महिला थाना द्वारा पूरे मामले की विस्तृत जांच की गई और जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक (SP) महोदय को सौंपी गई। जिला सेनानी कार्यालय द्वारा पुलिस विभाग से प्राप्त सत्यापित जांच रिपोर्ट के अनुसार महिला सैनिक भीगी दुबे द्वारा सैनिक राजेश तिवारी पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से असत्य और बेबुनियाद पाए गए हैंअब
महिला सैनिक पर होगी कार्रवाई
झूठे आरोपों से बरी होने के बाद पीड़ित सैनिक राजेश तिवारी ने जिला सेनानी कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर अपने खिलाफ की गई इस झूठी शिकायत पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त आवेदन के आधार पर दोषी महिला सैनिक के खिलाफ नियमानुसार उचित दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।




