करणी सेना युवा शक्ति की महत्वपूर्ण बैठक, आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन
करणी सेना युवा शक्ति की महत्वपूर्ण बैठक, आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन

करणी सेना युवा शक्ति की महत्वपूर्ण बैठक, आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन
विधानसभा चुनाव, संगठन विस्तार, UGC रोलबैक एवं आरक्षण व्यवस्था में सुधार को लेकर पदाधिकारियों ने रखे विचार
लखनऊ। (संवाददाता मुकेश जैन)
करणी सेना युवा शक्ति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को प्रदेश कार्यालय, वृंदावन योजना, लखनऊ में आयोजित हुई। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली बैठक की अध्यक्षता युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्ण प्रताप सिंह जी ने की।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मुख्य कार्यकारिणी श्री अभिनव सिंह जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री नरेंद्र त्रिपाठी जी, महिला शक्ति की महामंत्री सुश्री सौम्या मिश्रा जी, युवा शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री छित्तीज सिंह जी, प्रदेश आईटी प्रभारी श्री अंश यादव जी, सह-मंत्री श्री तनु सिंह जी, लखनऊ जिला प्रचारक सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में संगठन की भूमिका, आगामी कार्यक्रमों तथा कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
इसके साथ ही UGC रोलबैक तथा Reservation Reformation (आरक्षण व्यवस्था में सुधार) से संबंधित मांगों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में इन विषयों को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक माध्यमों से रखने तथा संगठन की आगामी रणनीति को सुव्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
बैठक के दौरान संगठन की एकजुटता, अनुशासन, कार्यकर्ता सहभागिता और जनहित से जुड़े विषयों को लेकर भी विचार साझा किए गए। पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने तथा संगठन की गतिविधियों को प्रदेश स्तर तक और अधिक सक्रियता से पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
करणी सेना युवा शक्ति ने बैठक के माध्यम से संगठनात्मक एकता और सक्रिय सहभागिता के साथ आगामी कार्ययोजना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
एकता • संकल्प • संघर्ष



