शहडोल पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 31 नग नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार


धनपुरी / शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों एवं नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धनपुरी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दीवान एवं एसडीओपी धनपुरी श्री विकास पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धनपुरी निरीक्षक विनय सिंह गहरवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 04.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर इंडोर स्टेडियम के पीछे घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
रेड के दौरान पुलिस ने आरोपी मोहम्मद जाहिद पिता स्व. अजीज, उम्र 42 वर्ष, निवासी धनपुरी को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से CANDYKUF कंपनी की 31 नग नशीली कफ सिरप, जिसकी कीमत लगभग 5,223 रुपये है, एक कीपैड मोबाइल फोन कीमत लगभग 1,000 रुपये एवं नगदी 500 रुपये, कुल 6,723 रुपये का मशरूका जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना धनपुरी में अपराध क्रमांक 241/2026, धारा 8बी, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 5/13 मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी विवेचना की जा रही है।
उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह गहरवार, उपनिरीक्षक आर.पी. प्रजापति, उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह, सउनि भूपेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक रामनाथ बांधव, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह राठौर, आरक्षक कोमल प्रसाद एवं आरक्षक लखन पाटले की महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही।




