Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
क्राइममध्य प्रदेश

कोतवाली पुलिस की बड़ी कामयाबी: सूने मकान में हुई 20 लाख की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

 

रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका

शहडोल। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूने मकान में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

घटना का विवरण
दिनांक 03.09.2026 को फरियादी नवीन मोहर, निवासी जैन कॉलोनी, शहडोल ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए हैं। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा रात्रि में ही घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और अधिकारियों को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए गए। फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ टीम द्वारा घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए।

पुलिस की सतत प्रयासों से 24 घंटे के भीतर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी
आदर्श यादव उर्फ आदि पिता शनि एवं बिल्ली यादव, उम्र 18 वर्ष 02 माह, निवासी घरोला मोहल्ला, शहडोल।
शशिकांत गौतम उर्फ लकी पिता पुनीत गौतम, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 14/19, घरोला मोहल्ला, शहडोल।
आशीष साहू उर्फ कलर पिता बिंद्वेश्वरी साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी घरोला मोहल्ला, शहडोल।

आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये है, बरामद किए गए हैं।

उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक उपेन्द्र त्रिपाठी, उप निरीक्षक दिलीप सिंह, सहायक उप निरीक्षक रुप सिंह, प्रधान आरक्षक मायाराम अहिरवार (विवेचक), प्रधान आरक्षक आशाराम, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी पटेल, प्रधान आरक्षक पंचम सिंह एवं आरक्षक निर्मल मिष्ठा की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!