Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
टॉप न्यूज़दुनियादेशमध्य प्रदेश
Trending

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकाला गया जुलूस, मड़वास में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया पर्व

मड़वास | जनसरोवर प्राइम

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकाला गया जुलूस, मड़वास में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया पर्व

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मड़वास में मुस्लिम समाज द्वारा धार्मिक उत्साह के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस जामा मस्जिद मड़वास से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। बड़ी संख्या में समाज के लोग जुलूस में शामिल हुए।

इस दौरान लोगों ने धार्मिक नारों के साथ पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। जुलूस के दौरान क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बना रहा।

जामा मस्जिद मड़वास में कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। पर्व को शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया।

रिपोर्टर — देवेश त्रिपाठी
जनसरोवर प्राइम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!