Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
टॉप न्यूज़

बिलासपुर के बकरकुदा में डी-लाइट फूड एग्रो राइस मिल का अवैध विस्तार – 3 एकड़ से 15 एकड़ तक पहुंची मिल, 60 डिसमिल शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीण प्रदूषण से परेशान

ब्यूरो प्रमुख बिलासपुर बहादुर सिंह

मस्तूरी, बिलासपुर (छ.ग.)

ग्राम पंचायत बकरकुदा (पथरताल), जनपद मस्तूरी की डी-लाइट फूड एग्रो राइस मिल के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मिल संचालक ने नियमों को ताक पर रखकर मिल का अवैध विस्तार कर लिया है और प्रदूषण से पूरे गांव का जीना मुश्किल कर दिया है।

पहले 3 एकड़ में थी एक अरवा मशीन, अब 15 एकड़ में उसना प्लांट भी शुरू

ग्रामीणों ने बताया कि पहले यह राइस मिल लगभग 3 एकड़ में संचालित हो रही थी, जिसमें केवल एक अरवा मिल की मशीन लगी थी। लेकिन अब संचालक ने धीरे-धीरे मिल का दायरा बढ़ाकर करीब 15 एकड़ कर दिया है और उसना प्लांट की नई मशीनें भी चालू कर दी हैं। इसके साथ ही लगभग 60 डिसमिल शासकीय जमीन पर भी अतिक्रमण करने का आरोप ग्रामीण लगा रहे हैं।

काला धुआं और धूल से लोग परेशान, सरपंच ने दिया नोटिस

इस संबंध में ग्राम पंचायत बकरकुदा की सरपंच काजल भास्कर ने दिनांक 12/02/2026 को मिल प्रबंधन को लिखित नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट लिखा है कि –
“ग्राम पंचायत बकरकुदा में डी-लाइट फूड एग्रो राइस मिल आपके द्वारा स्थापित किया गया है, जिससे अत्यधिक प्रदूषण व प्रदूषित काला (धहसीला) धुंआ एवं भूसी डस्ट उड़ने की वजह से ग्रामवासियों के घरों की छत के स्वास्थ्य पर बुरा असर एवं घरों के आंगन, धान, कपड़े एवं फसलों को भारी नुकसान हो रहा है।”
नोटिस में सरपंच ने मिल से प्रदूषण पर तत्काल समाधान करने और संबंधित का जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। नोटिस की कॉपी पर उपसरपंच और पंचों के भी हस्ताक्षर हैं।

ग्रामीणों की मांग –
1. मिल के 15 एकड़ अवैध विस्तार और 60 डिसमिल शासकीय जमीन कब्जे की राजस्व विभाग से जांच हो। 2. प्रदूषण नियंत्रण मंडल आकर मिल की जांच करे और बिना ETP / डस्ट कलेक्टर के चल रही उसना मिल को सील करे। 3. जब तक प्रदूषण पर रोक नहीं लगती, मिल संचालन पर रोक लगाई जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे जनपद पंचायत मस्तूरी और कलेक्टर बिलासपुर के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!