Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
टॉप न्यूज़
Trending

विद्यावर्धन श्रावक संस्कार शिविर का आयोजन 16 से 26 सितंबर तक

विद्यावर्धन श्रावक संस्कार शिविर का आयोजन 16 से 26 सितंबर तक

विद्यावर्धन श्रावक संस्कार शिविर का आयोजन 16 से 26 सितंबर तक

 

देवली (टोंक -संवाददाता मुकेश कुमार जैन )पर्युषण पर्व एवं दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर श्रावकों में धर्म, संस्कार, विनय एवं आत्मशुद्धि की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “तृतीय विद्यावर्धन भावक संस्कार शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 16 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, देवली (टोंक) में आयोजित होगा।

 

शिविर का आयोजन मुनि श्री 108 वैराग्य सागर, मुनि सुप्रभ सागर महाराज के पावन सान्निध्य एवं निर्देशन में होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को धार्मिक ज्ञान, संस्कार, शास्त्र-अध्ययन तथा श्रावक जीवन की मर्यादाओं से परिचित कराने के साथ आत्मकल्याण एवं धर्ममय जीवन की प्रेरणा दी जाएगी।

 

आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के श्रावकों में धर्म के प्रति आस्था, ज्ञान के प्रति रुचि, विनय एवं संस्कारित जीवनशैली का विकास करना है। “विद्या, विनय और श्रद्धा से बने श्रेष्ठ भावक” के संदेश के साथ आयोजित यह शिविर श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक एवं संस्कारमय वातावरण प्रदान करेगा।

 

शिविर में सम्मिलित होने के इच्छुक श्रद्धालुओं से शीघ्र पंजीयन कराने का आग्रह किया गया है। पंजीयन एवं अन्य जानकारी के लिए गोविन्द जी बाकलीवाल – 8209995124 तथा अंकिता पाटनी – 9929333737 से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!