Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
टॉप न्यूज़

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक एवं रक्षाबंधन पर्व महोत्सव

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक एवं रक्षाबंधन पर्व महोत्सव

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक एवं रक्षाबंधन पर्व महोत्सव

 

बड़ौत। (संवाददाता मुकेश कुमार जैन)। भगवान श्रेयांसनाथ के मोक्ष कल्याणक महोत्सव एवं रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर श्री अजितनाथ दिगम्बर जैन प्राचीन मंदिर कमेटी मंडी, बड़ौत के तत्वावधान में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

 

कार्यक्रम आचार्य गुरुदेव श्री 108 आर्जवसागर जी महामुनिराज के पावन सान्निध्य में श्री अजितनाथ सभागार, बड़ौत में प्रातः 6:30 बजे से आयोजित होगा।

 

इस पावन अवसर पर भगवान श्रेयांसनाथ के निर्वाण कल्याणक की स्मृति में निर्वाण लाडू समर्पण किया जाएगा। वहीं रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में राखी सजाओ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

 

धार्मिक आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने सकल दिगम्बर जैन समाज के श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर भगवान श्रेयांसनाथ के मोक्ष कल्याणक एवं रक्षाबंधन पर्व का धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

 

आयोजक: श्री अजितनाथ दिगम्बर जैन प्राचीन मंदिर कमेटी मंडी, बड़ौत

निवेदक: सकल दिगम्बर जैन समाज, बड़ौत (उ.प्र.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!