

रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका
अनूपपुर / पुष्पराजगढ़
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं एसडीओपी पुष्पराजगढ़ के मार्गदर्शन में चौकी सरई (थाना करनपठार) पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी संतोष यादव पिता मदन यादव उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम मिठ्ठू महुआ ने चौकी सरई में सूचना दर्ज कराई थी कि उनकी 12 वर्ष 08 माह की नाबालिग पुत्री (काल्पनिक नाम संस्कृति यादव) दिनांक 28 अगस्त 2026 को शाम करीब 4 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है। काफी तलाश और रिश्तेदारी में पता करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।
फरियादी की रिपोर्ट पर चौकी सरई में दिनांक 14 सितंबर 2026 को थाना करनपठार में अपराध क्रमांक 288/26 धारा 137(2) BNS के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना एवं लगातार पतासाजी के दौरान पुलिस टीम को आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को सफलता मिली और अपहृता बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह अपनी स्वेच्छा से काम करने के लिए जबलपुर चली गई थी। उसे किसी ने बहलाया-फुसलाया नहीं और न ही उसके साथ कोई अनुचित घटना हुई है। उसने स्वेच्छा से अपने माता-पिता के साथ रहने की सहमति दी।
इसके बाद नियमानुसार गवाह संतोष पिता मदन एवं राजेन्द्र मार्को पिता फूलचंद मार्को के समक्ष सुपुर्दगी पंचनामा तैयार कर बालिका को उसके पिता संतोष यादव को सकुशल सौंप दिया गया।
उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका –
चौकी प्रभारी सरई उप निरीक्षक मंगला दुबे के नेतृत्व में स.उ.नि. रामप्रसाद धुर्वे, प्र.आर. 74 रामप्रसाद मरावी, प्र.आर. 61 फूल सिंह श्याम, आर. 346 साहब सौर, आर. 201 मनोज धुर्वे एवं आर. 376 अनुराग सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




