Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

मानपुर में विकास की नई इबारत: कुरकुचा में 10 लाख के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, 7 गांवों को मिली सौगात

 

रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका

उमरिया/मानपुर। मानपुर विधानसभा में शनिवार को विकास की एक नई तस्वीर देखने को मिली। पाली जनपद पंचायत के ग्राम कुरकुचा में विधायक सुश्री मीना सिंह ने 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। ग्राम पंचायत के सरपंच कपूरचंद बैगा ने गांव में विवाह समारोह और बैठकों के लिए सामुदायिक भवन की मांग रखी थी, जिसे विधायक ने विधायक निधि से तत्काल स्वीकृत कर दिया।

भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मीना सिंह ने कहा कि सामुदायिक भवन केवल भवन नहीं, बल्कि गांव की एकता और विकास का केंद्र है। यहीं से पंचायत की बैठकें, महिला स्व-सहायता समूहों के कार्यक्रम और शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन होगा।

सात गांवों को मिली सौगात

विधायक ने इसी मंच से मानपुर क्षेत्र के सात गांवों – लखनपुरा, कुरकुचा, सुन्दरदादर, तिवनी, तुम्मीछोट, बन्नौदा और बरहाई में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सामुदायिक भवन बनने से विवाह जैसे आयोजनों के लिए अब बाहर व्यवस्था नहीं करनी पड़ेगी। कार्यक्रम में जनपद प्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!