सरई पुलिस की अवैध महुआ शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार, 88 लीटर शराब जब्त

अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी पुष्पराजगढ़ के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत चौकी सरई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
थाना प्रभारी करनपठार निरीक्षक उमेश उपाध्याय एवं चौकी प्रभारी सरई मंगला दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 7 आरोपियों के कब्जे से कुल 88 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की है। शराब की कुल कीमत 8800 रुपये आंकी गई है। साथ ही मौके पर शराब बनाने के लिए तैयार रखा गया लगभग 70 किलोग्राम महुआ लाहन भी नष्ट किया गया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(ए) के तहत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है।
जिन आरोपियों पर कार्रवाई हुई उनके नाम –
सुरेन्द्र सिंह पिता पंचम सिंह निवासी ग्राम तरंग – 10 लीटर शराब
गंगा सिंह पिता पचोल सिंह निवासी ग्राम तरंग वॉशिंग डोंगरी – 15 लीटर शराब
गणेश सिंह पिता बिंकु सिंह गोंड निवासी ग्राम वाशिंग डोंगरी तरंग – 12 लीटर शराब
लखन सिंह पिता विशेश्वर सिंह निवासी ग्राम बासिंग डोंगरी तरंग – 15 लीटर शराब
लाल सिंह परस्ते पिता तीरथ सिंह निवासी ग्राम तरंग – 16 लीटर शराब
रानिया बाई पति पूरन सिंह निवासी ग्राम तरंग – 10 लीटर शराब
बोधन सिंह पिता नरायण सिंह निवासी ग्राम तरंग वॉशिंग डोंगरी – 10 लीटर शराब
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही चौकी प्रभारी मंगला दुबे के नेतृत्व मे प्र.आर. 74 रामप्रसाद मरावी, प्र.आर. 61 फूल सिंह श्याम, आर. 376 अनुराग सिंह, आर. 346 साहब सौर, आर. 201 मनोज धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही।




