दिनभर की उमस क बाद रात मे हुई जोरदार बारिश से मिली राहत
भारी बारिश दिनभर की उमस क बाद मौसम हुआ ठंडा
दिनभर की उमस के बाद सिंगोली में झमाझम बारिश
गरज-चमक और बिजली की तेज कड़कड़ाहट के साथ बरसे बादल, लोगों को मिली गर्मी से राहत
सिंगोली। मंगलवार को दिनभर तेज उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में बादल छा गए। कुछ ही देर बाद बिजली की तेज कड़कड़ाहट और गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई।
बारिश शुरू होते ही मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को दिनभर की उमस भरी गर्मी से राहत मिली। लंबे समय बाद हुई तेज बारिश से शहर का मौसम सुहाना हो गया। बारिश के कारण सड़कों पर भी चहल-पहल कम नजर आई और लोग बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर जाते दिखाई दिए।
दिनभर गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। वहीं, किसानों के लिए भी बारिश राहत लेकर आई है। अचानक बदले मौसम और तेज बारिश से क्षेत्र में मौसम खुशनुमा हो गया।
सिंगोली | जिला नीमच
संवाददाता – मुकेश कुमार जैन



