Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
छत्तीसगढ़

आदिवासी दिवस पर जनता कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. कीर्तन लाल पटेल ने दी समाज को हार्दिक शुभकामनाएं

आदिवासी समाज की संस्कृतिपरंपरा और अधिकारों के संरक्षण के लिए एकजुट होने का आह्वान

 

रामपुर कोरबा (छत्तीसगढ़)। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जनता कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. कीर्तन लाल पटेल ने प्रदेश के समस्त आदिवासी समाज सहित देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। जल जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ-साथ आदिवासी समाज ने अपनी परंपराओं लोककला भाषा संस्कृति और रीति-रिवाजों को सदियों से संजोकर रखा है।

 

डॉ. कीर्तन लाल पटेल ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल शुभकामनाएं देने का अवसर नहीं बल्कि आदिवासी समाज के संघर्ष योगदान अधिकारों और गौरवशाली इतिहास को याद करने का महत्वपूर्ण दिन है। आदिवासी समाज ने देश की सामाजिक सांस्कृतिक और पर्यावरणीय विरासत को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार सड़क बिजली पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होना समय की आवश्यकता है। समाज के युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी है। साथ ही आदिवासी समाज की पारंपरिक संस्कृति और पहचान को सुरक्षित रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

 

जनता कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीने की अनूठी परंपरा रखता है। जंगल और पर्यावरण की रक्षा में आदिवासी समुदायों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। इसलिए विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय लोगों के अधिकारों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

उन्होंने प्रदेश के आदिवासी भाइयों और बहनों से अपनी संस्कृति परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता ही उसके अधिकारों और सम्मान की सबसे बड़ी ताकत है।

 

इस अवसर पर डॉ. कीर्तन लाल पटेल ने कहा कि जनता कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता गरीब मजदूर किसान और आदिवासी समाज के हितों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आदिवासी समाज के उज्ज्वल भविष्य सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए एक बार फिर सभी को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जनता कांग्रेस पार्टी कार्यालय
डॉ. कीर्तन लाल पटेल
प्रांतीय अध्यक्ष जनता कांग्रेस पार्टी (छ.ग.)

कार्यालय: जनता कांग्रेस पार्टी बस स्टैंड रामपुर मधु मेडिकल के बगल विधानसभा रामपुर

जिला-कोरबा (छ.ग.)
संपर्क: 7987791911 8463887089
मुलाकात: प्रत्येक रविवार, सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक
आई.डी. नं.: JCP/NDLS-141

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!