Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
छत्तीसगढ़

रात के अंधेरे में घर में घुसे चोर सोने-चांदी के जेवर व बाइक पार

थाना अकलतरा पुलिस की तत्परता से एक आरोपी गिरफ्तार चोरी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद

पूछताछ में साथियों के साथ चोरी करना कबूला आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

जिले के थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कटनई में रात्रि के दौरान घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर नगदी रकम एवं मोटर सायकल चोरी करने के मामले में अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी ओमप्रकाश सिदार (24 वर्ष) निवासी खाड़ा थाना सीपत जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया है।

चोरी की रिपोर्ट पर तत्काल शुरू हुई जांच

प्रार्थी रामलाल साहू निवासी कटनई ने दिनांक 26.08.26 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25.08.2026 की रात करीब 10 बजे से 26.08.26 की रात 2 बजे के बीच अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर में प्रवेश कर अलमारी में रखे सोने- चांदी के जेवर, नगदी रकम एवं बरामदे में खड़ी मोटर सायकल सहित करीब 60,000 रुपये का सामान चोरी कर लिया गया।

सायबर तकनीकी से आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में अकलतरा पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी, इसी कड़ी में मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।
पुलिस टीम ने ग्राम खाड़ा स्थित आरोपी के निवास पर दबिश देकर उसे स्कूटी सहित हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपी के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त स्कूटी प्रार्थी का मोबाइल सिम एवं हिस्सेदारी की रकम बरामद

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी प्रार्थी का मोबाइल सिम एवं चोरी की हिस्सेदारी की रकम बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 305(ए), 331(4), 3(5) बीएनएस के तहत विधिवत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

सराहनीय भूमिकाउक्त कार्रवाई में

निरीक्षक जय कुमार साहू थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा प्रभारी साइबर सेल प्र.आर. रमेन सिंह राजपूत साइबर सेल जांजगीर एवं थाना अकलतरा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!