Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

गणेश उत्सव के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक संपन्न , थाना प्रभारी ने दी गाइडलाइन

शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस ने मांगा नागरिकों का सहयोग

 

रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका

धनपुरी। आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से धनपुरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने की।

बैठक में थाना प्रभारी श्री गहरवार ने गणेश उत्सव के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी समितियों से अपील की कि त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है, जिसमें आम नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। त्योहार सभी समुदायों के सहयोग और आपसी सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए।

इस अवसर पर थाना परिसर में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं शांति समिति के सदस्यों में वरिष्ठ नागरिक मैथिलीशरण गुप्त, राम सिंह आजाद, मोहम्मद राशिद खान, मोहम्मद वसीम खान, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, पार्षद प्रवीण बाड़ोलिया, नौसेमा खान, लाला भाई, इकबाल अहमद, पत्रकार अतीकुर रहमान, एसपी सिंह, मुजफ्फर खान, पार्षद नारायण गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!