Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
छत्तीसगढ़

नया थाना भवन जनसेवा का केंद्र बनेगा शीघ्र उद्घाटन की मांग एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह एवं सीएसपी सुदीप सरकार ने किया निरीक्षण

थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर आज कानून-व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने और पुलिसिंग को बेहतर रूप देने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) सुदीप सरकार ने नवनिर्मित पचपेड़ी थाना भवन का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने नए भवन की सुरक्षा व्यवस्था मालखाना हवालात महिला हेल्प डेस्क कंप्यूटर कक्ष और थाना प्रभारी कार्यालय का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए शेष बचे छोटे-मोटे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

थाना स्टाफ एवं रिकॉर्ड्स की जांच

भवन के निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने थाना स्टाफ की बैठक ली और लंबित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान बीट रजिस्टर, अपराध पंजी
मालखाना रजिस्टर और वारंट तामिली की फाइलों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण किया जाए थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी से नम्रतापूर्वक व्यवहार किया जाए और रिकॉर्ड मेंटेनेंस में कोई त्रुटि बर्दाश्त नहीं की

 

जाएगी। साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए।

शीघ्र उद्घाटन की मांग तेज

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मांग की है कि नवनिर्मित पचपेड़ी थाना भवन जो अब लगभग पूर्ण हो चुका है का शीघ्र उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया जाए। लोगों का कहना है कि नया भवन बनने से पुलिसिंग व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी और जनता को त्वरित न्याय मिलने में सहूलियत होगी।

 

नया थाना भवन जनसेवा का केंद्र बनेगा जहां जनता को त्वरित न्याय और बेहतर सुविधा मिलेगी और जल्द ही इसे प्रारंभ करने की प्रक्रिया तेज की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!