Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
छत्तीसगढ़

लायंस क्लब रीजन प्रेरणा-10 की प्रथम रीजन मीट संपन्न सेवा गतिविधियों की समीक्षा के साथ क्लबों के बीच समन्वय एवं सेवा कार्यों को गति देने पर हुआ मंथन

चांपा। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 C के रीजन प्रेरणा-10 की प्रथम रीजन मीट का आयोजन रीजन चेयरपर्सन लायन राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में आनंदम धाम रिसोर्ट अमरताल में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक में रीजन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न लायंस क्लबों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता कर सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आपसी समन्वय को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लायन डॉ. व्ही.के. अग्रवाल पूर्व प्रांतपाल तथा विशिष्ट अतिथि पीएमजेएफ लायन जयप्रकाश अग्रवाल पूर्व मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन एमजेएफ लायन राजेंद्र शर्मा कैबिनेट सेक्रेटरी लायन संगीता अग्रवाल कैबिनेट सदस्य एवं एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता जोन चेयरपर्सन प्रेरणा-27 एवं अध्यक्ष लायंस क्लब चांपा उपस्थित रहे। बैठक में लायंस क्लब चांपा लायंस क्लब जांजगीर-नैला लायंस क्लब अकलतरा सिटी एवं लायंस क्लब कोरबा के लायन सदस्य एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

 

आत्मीय स्वागत से हुआ आगमन
कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व रीजन चेयरपर्सन लायन राजेश अग्रवाल के पुत्र आशीष अग्रवाल पुत्रवधू वर्षा आशीष अग्रवाल एवं पौत्री आराध्या अग्रवाल ने आनंदम धाम पहुंचने वाले सभी लायन सदस्यों का गुलाब पुष्प भेंट कर एवं रोली-अक्षत का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। स्वागत के पश्चात अतिथियों एवं सदस्यों ने स्वल्पाहार ग्रहण किया।
दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से शुभारंभ

 

कार्यक्रम के संचालक लायन बजरंग लाल अग्रवाल ने सभी मंचस्थ अतिथियों को आमंत्रित किया। अतिथियों ने लायंस क्लब के संस्थापक मेल्विन जोन्स के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
रीजन चेयरपर्सन द्वारा प्रथम रीजन मीट प्रारंभ करने की घोषणा के पश्चात लायंस क्लब जांजगीर-नैला की सचिव लायन जूही गौरहा ने ध्वज वंदन किया। भारतीय परंपरा के अनुरूप मंचस्थ अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

 

क्लबों ने प्रस्तुत किया सेवा गतिविधियों का प्रतिवेदन
बैठक के दौरान विभिन्न क्लबों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्लबों द्वारा अब तक किए गए सेवा कार्यों एवं सामाजिक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

 

लायंस क्लब चांपा के सचिव लायन वासुदेव चंद देवांगन लायंस क्लब जांजगीर-नैला की सचिव लायन जूही गौरहा तथा लायंस क्लब अकलतरा के लायन राजेंद्र शर्मा ने क्लब की गतिविधियों की जानकारी देते हुए आगामी सेवा कार्यों की रूपरेखा पर भी प्रकाश डाला।
सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाने पर जोर

 

बैठक को मंचस्थ अतिथियों ने संबोधित करते हुए लायंस क्लब की मूल भावना “सेवा” को केंद्र में रखते हुए समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सेवा कार्यों का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने की आवश्यकता बताई। साथ ही रीजन के सभी क्लबों के बीच बेहतर तालमेल आपसी सहयोग एवं समन्वय के माध्यम से सेवा गतिविधियों को नई दिशा देने पर जोर दिया गया।

 

अतिथियों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान रीजन चेयरपर्सन लायन राजेश अग्रवाल ने मंचस्थ अतिथियों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं लायन सदस्यों ने रीजन की प्रथम बैठक को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।
आभार एवं राष्ट्रगान के साथ समापन

कार्यक्रम के समापन से पूर्व लायन डॉ. योगेन्द्र शर्मा ने उपस्थित सभी अतिथियों पदाधिकारियों एवं लायन सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ प्रथम रीजन मीट का विधिवत समापन हुआ।बैठक में लायंस क्लब

जांजगीर-नैला के अध्यक्ष लायन डॉ. विष्णु पैगवार कोषाध्यक्ष लायन श्रीमती नमीषा थवाईत लायंस क्लब अकलतरा के लायन विनोद अग्रवाल लायंस क्लब चांपा के कोषाध्यक्ष लायन राजेश अग्रवाल सहित विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी एवं लायन सदस्य उपस्थित रहे।

भोजन एवं आनंदम धाम भ्रमण का लिया आनंद

कार्यक्रम के पश्चात सभी लायन सदस्यों ने सामूहिक रूप से सुस्वादु भोजन का आनंद लिया। इसके साथ ही आनंदम धाम परिसर का भ्रमण कर सभी ने आपसी मेल-मिलाप एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सुखद समय बिताया। सभी सदस्यों के सहयोग सहभागिता एवं उत्साह से रीजन प्रेरणा-10 की प्रथम रीजन मीट सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!